Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दीवानगी की हद देखिए पहले प्रेमीका को गोली मारी,फिर खुद खाया जहर – दीवानगी की हद देखिए पहले प्रेमीका को गोली मारी,फिर खुद खाया जहर –

दीवानगी की हद देखिए पहले प्रेमीका को गोली मारी,फिर खुद खाया जहर

गाजियाबाद । नंदग्राम थानाक्षेत्र के घूकना मोड़ के पास वीरवार सुबह बुलंदशहर के युवक ने प्रेमीका को गोली मारी कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद भी जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल  में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान आरोपी की भी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े : Delhi में जल्द स्थापित होंगे 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन

पुलिस के मुताबिक, घूकना के पास रहने वाली 20 साल की युवती एमकॉम की पढ़ाई कर रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बुलंदशहर जिले के गांव सालिमपुर जाट निवासी राहुल युवती के घर पहुंचा। घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने उसे तमंचे से गोली मार दी और फिर खुद भी जहर खा लिया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर दौड़े तो लड़की लहूलुहान हालत में पड़ी थी, जबकि राहुल की हालत भी गंभीर थी। सूचना मिलने पर नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसकी की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जहर खाए आरोपी को बाथरूम में बंद कर दिया था। पुलिस आरोपी को लेकर चली तो भीड़ ने उस पर हमला भी बोल दिया था।


पड़ोसी पहुंचे तो लड़के के मुंह से निकल रहा था झाग
पड़ोसियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो दीपमाला मृत पड़ी थी। जबकि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था।उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 और नंदग्राम थाने की पुलिस पहुंची। दोनों को गाजियाबाद के अस्पताल ले गई।

यह भी पढ़े : आबकारी घोटाला: सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, सीबीआई को नोटिस

क्या कहते हैं एसीपी
नंदग्राम एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका दीपमाला के मामा बुलंदशहर जिले के सलेमपुर गांव में रहते हैं। इसके चलते दीपमाला का सलेमपुर गांव में अक्सर आना-जाना होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसकी राहुल से मित्रता हो गई। फिलहाल इस वारदात की वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

यहां से शेयर करें