Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
होटलों में भीषण आग >> पांच की मौत, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश – जय हिन्द जनाब होटलों में भीषण आग >> पांच की मौत, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश – जय हिन्द जनाब

होटलों में भीषण आग >> पांच की मौत, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होटल विराट इंटरनेशनल में सुबह लगी भयंकर आग में अब तक एक बच्ची और एक महिला समेत पांच की मौत की हो चुकी है। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग की वजह से होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है और सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

पूरी ख़बर यहां देखें –

विराट इंटरनेशनल में लगी आग ने बगल के एसएसजी इंटरनेशनल होटल को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ही होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। वहीं, पांच गंभीर रूप से झुलसे लोगों में से एक बच्ची, एक महिला और तीन अन्य की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायलों की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।दमकल की आधा दर्जन गाडिय़ों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एक धमाके के साथ होटल में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को चपेट में ले लिया।हालांकि आग की वजहों का अभी पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। जिस वक्त आग लगी उस वक्त होटल में कई लोग मौजूद थे। घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन की अगुवाई की। दीपक कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5.30 बजे के करीब होटल से धुआं निकलने लगा। पुलिस को सूचना करीब 6.05 बजे दी गई। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है। आग की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है।

यहां से शेयर करें