Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बंधक बनाकर युवक से लूट एटीएम से निकलवाई नकदी – जय हिन्द जनाब बंधक बनाकर युवक से लूट एटीएम से निकलवाई नकदी – जय हिन्द जनाब

बंधक बनाकर युवक से लूट एटीएम से निकलवाई नकदी

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। यह वारदात देर रात हुई। युवक को बदमाशों ने सुतियाना के पास से उठा कर बंधक बनाया और उससे मारपीट करने के बाद एटीएम से नकदी निकल वाली।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गांव सुतियाना की ओर से विकास कुमार झा ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू करते हुए सेक्टर 99 ले जाकर एटीएम कार्ड से रुपए निकल वाली।

इस संबंध में पीडि़त विकास झा ने थाना सेक्टर 39 पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने सीमा विवाद के चलते अपना पल्ला झाड़ लिया। हालांकि एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद थाना सेक्टर 39 पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

यहां से शेयर करें