Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दबिश : पुलिस पर हमला – जय हिन्द जनाब दबिश : पुलिस पर हमला – जय हिन्द जनाब

दबिश : पुलिस पर हमला

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के अंतर्गत नई आबादी इलाके में देर रात राशिद और उसके साथी को पकडऩे गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। हालांकि इस मामले को दादरी कोतवाली में तैनात दरोगा के रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस नई आबादी अलीमुद्दीन और ताजुद्दीन के घर पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकडऩे गई थी। तभी पुलिस पर हमला किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है कि पुलिस के साथ इन लोगों ने मारपीट की। हालांकि आरोपियों का कहना है कि पुलिस ने जबरन घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की और सारा सामान बितर-बितर कर दिया।

यहां से शेयर करें