Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गुजराती हार्दिक पटेल की यूपी में एंट्री – जय हिन्द जनाब गुजराती हार्दिक पटेल की यूपी में एंट्री – जय हिन्द जनाब

गुजराती हार्दिक पटेल की यूपी में एंट्री

लखनऊ। राहुल गांधी के गुजरती दोस्त गौरतलब है कि हार्दिक पटेल इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने संभल में कल्कि महोत्सव में शिरकत किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके आचार्य प्रमोद कृष्णन, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि और समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव भी मौजूद रहे।

 

कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर के बाद राहुल गांधी के दोस्त और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिक गई हैं।

 

लोकसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल यूपी के कई जिलों में किसानों और युवाओं को लेकर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इसके की रणनीति स्पष्ट हैं। दिल्लीी की सत्ता से बीजेपी को दूर करने के लिए भगवा टोली को यूपी में चुनौती देना जरूरी है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के वाराणसी से सांसद हैं। ऐसे में अगर हार्दिक एंड कंपनी बीजेपी को यूपी घेरती है तो बीजेपी के दिग्गजों का ध्यान भटकेगा।

यहां से शेयर करें