Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने कूड़ेदानों पर पहुंचे ओएसडी – जय हिन्द जनाब सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने कूड़ेदानों पर पहुंचे ओएसडी – जय हिन्द जनाब

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने कूड़ेदानों पर पहुंचे ओएसडी

नोएडा। शहर में फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्राधिकरण ने कमर कस ली है। आज सुबह प्राधिकरण के ओएसडी राजेश कुमार सिंह सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़कों के किनारे बने कूड़ेदान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा प्रात: काल 6:00 बजे से ही नोएडा के विभिन्न सड़कों, स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ईएसआईसी हॉस्पिटल के सम्मुख सड़क एवं खते का निरीक्षण किया गया।

मौके पर यह पाया गया कि इस सड़क पर वाहनों का अवैध अतिक्रमण है जिसके कारण सफाई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। निर्देशित किया गया कि प्रशासन एवं पुलिस से सहयोग प्राप्त कर सड़क के अवैध अतिक्रमण हटवा दिए जाएं। नाली से नाली तक की सफाई एवं मेंटेनेंस का कार्य नोएडा के संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

यहां से शेयर करें