Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूट – जय हिन्द जनाब बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूट – जय हिन्द जनाब

बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूट

ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत मंडी श्याम नगर में एक व्यापारी से हथियारबंद बदमाशों ने ढाई लाख रूपए से भरा बैग लूट लिया। इतना ही नहीं बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। वारदात उस वक्त हुई जब बुजुर्ग व्यापारी दुकान खोलकर नौकर से सफाई करा रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रोज की तरह ओम प्रकाश पुत्र हरिवंश सिंह देवासी गांव चित्र मंडी श्याम नगर में बेसला ट्रेडर्स के नाम से खल की दुकान चलाते हैं। आज सुबह करीब 7.40 बजे वे दुकान खुलवाने के लिए पहुंचे थे।उनकी दुकान पर काम करने वाला वीरू सफाई कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने बैग किनारे रखा। तभी बाइक पर
सवार होकर दो बदमाश आए और उन्होंने बैग उठाने की कोशिश की। जब ओम प्रकाश ने विरोध किया तो उन्हें धक्का मारकर उन पर हथियार तान दिया। जिस कारण ओम प्रकाश पीछे हट गए और बदमाश उनसे ढाई लाख रूपए लूटकर भाग निकले। दनकौर थाना प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। गांव चित्र मंडी श्याम नगर में बेसला ट्रेडर्स के नाम से खल की दुकान चलाते हैं पीडि़त

यहां से शेयर करें