Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: पसमांदा मुस्लिम समाज को किया जागरूक – जय हिन्द जनाब Noida: पसमांदा मुस्लिम समाज को किया जागरूक – जय हिन्द जनाब

Noida: पसमांदा मुस्लिम समाज को किया जागरूक

संस्था के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद, सरफराज एवं संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी के निर्देशानुसार पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ रजिस्टर्ड पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन क्षेत्रीय सह प्रभारी साबिर अली सैफी, क्षेत्रीय अध्यक्ष असलम अब्बासी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में गांव गांव जाकर पसमांदा मुस्लिम समाज को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं व शिक्षा एवं रोजगार के लिए जन जागरूकता अभियान चला जा रहा है। जिससे कि पिछड़े अति पिछड़े मुस्लिम समाज को सशक्त एवं समृद्ध किया जा सके। संस्था द्वारा जिला इकाई मंडल इकाई बूथ इकाई एवं प्रचारक विस्तारक का गठन किया जा रहा है। जिससे कि संपूर्ण भारत वर्ष में पसमांदा मुस्लिम समाज को जागरूक कर मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉ. इरफान मसूदी, क्षेत्रीय महामंत्री गुल्लू सैफी, चैधरी यासीन साहब, साबिर अल्वी, इरशाद मसूरी, चांद मोहम्मद वादी, आदि भारी संख्या में पसमांदा समाज के लोग मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें