Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चक्रवात मंडूस ने पार कि चेन्नई तट – जय हिन्द जनाब चक्रवात मंडूस ने पार कि चेन्नई तट – जय हिन्द जनाब

चक्रवात मंडूस ने पार कि चेन्नई तट

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मंडूस के प्रभाव के रहते तमिलनाडु में अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई के आईएमडी ने जानकारी दी कि चक्रवात मंडूस तट को पार कर गया है और गहरे अवसाद में है। इसकी ताकत धीरे धीरे कमजोर हो रही है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, इसलिए उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो शाम तक घटकर 30-40 किमी प्रति घंटे हो जाएंगी।

वाईएसआरसीपी के नेता, विधायक भुमना करुणाकर रेड्डी सहित और तिरुपति में स्थानीय अधिकारियों ने मंडूस तूफान से इलाकों का दौरा किया। बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान मंडूस ने अब दक्षिणी राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी राज्यों में चक्रवात मंडूस के कारण भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी की है। मंडूस चक्रवात से प्रभावित राज्यों में टीमें तैनात है और अलर्ट किया गया हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा कि हमारी टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जब भी मदद के लिए हमें बुलाया जाएगा, हम तुरंत मौके पर पहुंचेंगे।

यहां से शेयर करें