Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: निर्माणधीन मकान की दिवार गिरी, दो मजदूर दबे – जय हिन्द जनाब Noida: निर्माणधीन मकान की दिवार गिरी, दो मजदूर दबे – जय हिन्द जनाब

Noida: निर्माणधीन मकान की दिवार गिरी, दो मजदूर दबे

नोएडा के  सेक्टर-31 में एक मकान की निर्माणधीन दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में दो लोग आ गए, दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेक्ट-31 में अभिजीत कुमार नामक एक व्यक्ति मकान का निर्माण करवा रहे है। उनके मकान का निर्माण कासिम और पंकज नामक 2 लोग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई।
पुलिस ने बताया कि मकान मालिक अभिजीत कुमार ने कासिम और पंकज दोनों लोगों को इलाज के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया है। जहां पर उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

यहां से शेयर करें