Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri: 29 को लुहारर्ली टोल पर होगी 40 गांवों की पंचायत – जय हिन्द जनाब Dadri: 29 को लुहारर्ली टोल पर होगी 40 गांवों की पंचायत – जय हिन्द जनाब

Dadri: 29 को लुहारर्ली टोल पर होगी 40 गांवों की पंचायत

भारतीय किसान यूनियन अजगर की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 29 नवंबर को को लुहारर्ली टोल 40 गांवों की महापंचायत आयोजित की जाएंगी। वहीं उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया 29 नवंबर को हजारों की संख्या में किसान दादरी टोल प्लाजा पर कुच करेंगे। दोनों तरफ लाइनें कम होने के कारण लगातार जाम लगता है, दो 2 किलोमीटर तक जाम लग जाता है जहां दादरी की तरफ से आने वाली लाइन में नगला गांव का मुख्य गेट भी बंद हो जाता है। उधर सिकंदराबाद से आने वाली लाइन लुहारली गेट को पूरा ब्लॉक कर देती है, जिसमें किसान व ग्रामीण लगातार टोल के जाम के कारण परेशान रहते हैं । जाम लगने के बाद लगातार हर 2 घंटे बाद एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीस गाजी, राकेश कसाना, कपिल नागर, रोबिन भारद्वाज, संजू, आधाना, अरुण रावल, सौरव सेन, बाबूराम फौजी, राजपाल चपराना, टीटू आधाना,  जयवीर भाटी, सुल्तान खारी, नरेश पंडित आदि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें