Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उत्तराखण्ड के जोशी मठ के पास सड़क हादसे में 12 की मौत – जय हिन्द जनाब उत्तराखण्ड के जोशी मठ के पास सड़क हादसे में 12 की मौत – जय हिन्द जनाब

उत्तराखण्ड के जोशी मठ के पास सड़क हादसे में 12 की मौत

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास आज एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई। जोशीमठ प्रखंड के उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मारे गए कुल लोगों में 10 पुरुष थे। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य जारी है। फंसे लोगों को निकालने का प्रयास हो रहा है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर गाड़ी ने अचानक से संतुलन खो दिया और वो खाई में जा गिरी। ख़बर लिखे जाने तक मृतकों की संख्या प्रशासनिक रूप से पुष्टि नहीं की गई।

यहां से शेयर करें