Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
थाना सेक्टर-58, पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरो को किया गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब थाना सेक्टर-58, पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरो को किया गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

थाना सेक्टर-58, पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरो को किया गिरफ्तार

Sector 58 Police Station News: थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त 1.बोबी चैहान पुत्र प्रमोद चैहान 2.लोकेश माथुर पुत्र उपेन्द्र माथुर को सीडेक सेक्टर-62, नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की एक मोटरसाइकिल स्पलेण्डर, लूट के 04 मोबाइल फोन व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।

अभियुक्तगण उपरोक्त शांतिर किस्म के अपराधी है, जिनके द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते व्यक्तियों से उनका मोबाइल फोन छीनते है और अंजान व्यक्तियो को सस्ते दामो में बेच दते है। बरामद मोटरसाइकिल स्पलेण्डर रजि0 नं0 डीएल7एससीए-1793 को लगभग 03 माह पूर्व मयूर विहार फेस-3, दिल्ली से चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना गाजीपुर, दिल्ली में मु0अ0सं0 030737ध्2024 धारा 305(2) बीएनएस पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले चोरो को किया गिरफ्तार

यहां से शेयर करें