-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मेरठ प्रांत अध्यक्ष डा.विपिन गुप्ता पहुंचे नोएडा
नोएडा।यूरोपियन देशों की तरह भारत में भी पन्द्रह साल के बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई जाए। केवल शिक्षा से संबंधित कामों के उपयोग के लिए ही मोबाइल फोन उनको करने दिया जाए। सोशल मीडिया पर उनके अकाउंट प्रतिबंधित किया जाए। इसके लिए भारत सरकार को भी पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि अगले वर्ष तक सरकार इस पर कानून बना सकती है। वहीं
मोटर कंपनियां अपनी कार के सुरक्षा फीचर की शाेरूम में जानकारियां देती है लेकिन वह नहीं बताती कि अगर पानी में फंस जाए या फिर कार में अचानक आग लग जाए और सेंट्रल लॉक जाम हो जाए तो उस स्थिति में क्या करे। इसको लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एक मुहिम चलाने जा रहा है। कार कंपनियों के शोरूम में ग्राहकों को इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए। यह बाते अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत के अध्यक्ष डा.विपिन गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। वह रविवार को नोएडा में अखिल भारतीय पंचायत की नोएडा महानगर कार्यकारिणी के बैठक करने आए थे। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-112 निवासी मुखिया अजय यादव को रोजगार सह प्रमुख मेरठ प्रांत बनाए जाने की भी घोषणा की। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री नरेन्द्र शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री लाखन सिंह, प्रांत प्रचार मंत्री पवन त्यागी, महिला आयाम प्रमुख मेरठ प्रांत सुमन जैन ने जिला महानगर के पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष अजय पांडे, महानगर उपाध्यक्ष अरूण कुमार व ज्ञानेन्द्रर, सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव , सहसचिव आदित्य नारायण सिंह, प्रभाकर झा, कोषाध्यक्ष अमरजीत यादव व मीडिया प्रभारी आकाश कुमार, मुखिया अरूण यादव, मुखिया अमित यादव व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

