‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत दिल्ली पुलिस का जागरूकता अभियान

New Delhi news  दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत करोल बाग स्थित सरकारी बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामजस लेन नंबर-1 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के 103 छात्रों और 9 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
पीपीटी, स्टैंडी और हेल्पलाइन से दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ अधिकारियों ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा जागरूकता स्टैंडी लगाई गईं और छात्रों को पंपलेट वितरित किए गए।
छात्रों को ‘मानस हेल्पलाइन-1933’ और नशा विरोधी ई-प्रतिज्ञा के बारे में भी जागरूक किया गया। स्कूल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।
नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा कि ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करने और समाज से नशे की बुराई खत्म करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य छात्रों को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करना है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें