99.2 फीसद अंक प्राप्त अनुष्का रावत ने मढ़ाया स्कूल का मान

– सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल के 19 विद्यार्थियों ने हासिल किए 95 फीसद से अधिक अंक
Ghaziabad news  सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अनुष्का रावत ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा 19 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की, जबकि 43 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
जबकि स्कूल के अवि सिंघल, अंजलि गोगिया, श्रेयस साहा, धैर्य गर्ग, सारा योगेश सिंह, सात्विक सक्सेना, यथार्थ नौतियाल, तविशी गुप्ता, अक्षित गोयल, पावनी सिंघल, ध्वनि गर्ग, समायारा सैफी, सौरीश निगम, अक्षज दीक्षित, अविनाश सिंह, वैष्णवी यादव, सार्थक गर्ग और अथर्व शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय के 92 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 66 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट श्रेणी में स्थान पाया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन व वाइस चेयरमैन नमन जैन ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास ही छात्रों की सफलता का परिणाम है।
प्रबंधक एवं डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रणव जैनव प्रधानाचार्या डॉ. गीता जोशी ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ghaziabad news

 

यहां से शेयर करें