Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: राजदूतों को किसान लिखेगे पत्र, बाताएंगे प्राधिकरण के अत्याचार – Noida: राजदूतों को किसान लिखेगे पत्र, बाताएंगे प्राधिकरण के अत्याचार –

Noida: राजदूतों को किसान लिखेगे पत्र, बाताएंगे प्राधिकरण के अत्याचार

Noida: किसानो की समस्यओं को लेकर हमेशा प्रर्दनश कर अफसरों पर दबाव काम नही आ रहा है। भारतीय किसान परिषद ने आज ऐलान किया कि उनकी समस्याओं का हल नही होने पर वे विभिन्न देशो के राजदूतों को पत्र लिखकर प्राधिकरण के अत्याचार बताएंगे। आज मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान सुखवीर खलीफा ने कहा कि पिछले साल नोएडा प्राधिकरण पर हुए धरने के बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए करार कि किसी भी बिंदु को लागू नहीं किया जाना। बोर्ड मीटिंग में आबादी के मुद्दे जिसमें 450 मीटर से 1000 मीटर तथा 10 प्रतिशत प्रतिकर के मुद्दे को आज तक शासन स्तर पर नोएडा प्राधिकरण में सरकार द्वारा लंबित रखा जाना।. कमर्शियल एक्टिविटी तथा गैर पछताने लोगों को आबादी का लाभ देने के लिए नियमावली के मुद्दे को लंबित रखा जाना। उन्होने कहा कि . लगभग 5000000 मीटर जमीन उद्योगपतियों को बेच दी गई है तथा उसके पश्चात पूरे विश्व में तथा पूरे भारत में कॉर्पोरेट को जमीन देने के लिए इन्वेस्टर सम्मिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नोएडा एक अग्रणी भागीदार के रूप में काम कर रहा है परंतु दूसरी तरफ आज तक किसानों की 10 प्रतिशत भूमि प्लॉट के रूप में आवंटित नहीं की गई है जो कि करार के अनुसार 6 महीने में देनी तय हुई थी। जब किसानों के देने के लिए जमीन नहीं है तो उद्योगों को भूमि क्यों दी जा रही है।

यह भी पढ़े:Noida: “तुम रख लो” पढ़ोगे तो मोबाइल और लैपटॉप की ओर नहीं बढ़ेंगे हाथ

सुखवीर खलीफा ने कहा कि भारतीय किसान परिषद नोएडा प्राधिकरण को चेतावनी देता है कि अगर अगले कुछ दिनों में उनके रवैया में कोई परिवर्तन नहीं आता तो जिन देशों में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी घूमने गए थे उनके राजदूतों को पत्र लिखकर किसानों के साथ हो रहे अत्याचार से अवगत कराया जाएगा । साथ ही साथ जिन कॉर्पोरेट हाउस के साथ मीटिंग की जा रही है उनको भी पत्राचार के माध्यम से किसानों के विरोध से अवगत कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर किसान प्रतिनिधिमंडल उनके मुख्यालय पर बैठकर अपनी बात रखेंगे।
Noida: जल्द ही एक किसान बचाओ यात्रा निकाली जाएगी जिसमें लाखों किसानों को जोड़ने की कवायद शुरू होगी और अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं निकलता है तो यह लाखो किसान जनसमूह के रूप में नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ सड़क पर निकलने के लिए मजबूर होंगी जिन की संपूर्ण जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि और नोएडा प्राधिकरण की होगी।
इस मौके पर भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, प्रवक्ता सुधीर चैहान मीडिया प्रभारी अशोक चैहान तथा विभिन्न ग्रामों के प्रधान जिनमें मुख्यता सुरेंद्र प्रधान सदरपुर, जयवीर प्रधान बहलोलपुर, चरण सिंह प्रधान वाजिदपुर, सूरज प्रधान शाहपुर गोवर्धनपुर, संजय प्रधान , आशीष चैहान सचिन अमाना प्रवीण चैहान, भरत भाटी, उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें