Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा एंटरप्रेन्योर्स ने यूपी इंटरनेशल ट्रेड शो के लिए ऐसे की तैयारी, उद्यमी करा रहे रजिस्ट्रेशन – जय हिन्द जनाब नोएडा एंटरप्रेन्योर्स ने यूपी इंटरनेशल ट्रेड शो के लिए ऐसे की तैयारी, उद्यमी करा रहे रजिस्ट्रेशन – जय हिन्द जनाब

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स ने यूपी इंटरनेशल ट्रेड शो के लिए ऐसे की तैयारी, उद्यमी करा रहे रजिस्ट्रेशन

Noida News। नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष विपिन मल्हन के आह्वान पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 25 सितंबर को इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में भाग लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्यमियों के संवाद कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान बताया गया कि किस तरह से उद्यमी यूरोप इंटरनेशनल ट्रेड शो में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
बैठक में एसोशिएसन के पदाधिकारी और एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हुए। अध्यक्ष विपिन मल्हन ने मेंबर्स को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी समझाई। श्री मल्हन ने कहा कि प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर नोएडा के उद्यमियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिनः विकास भवन में लगाई प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी

यहां से शेयर करें