Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पीएम मोदी का 75वां जन्मदिनः विकास भवन में लगाई प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी पीएम मोदी का 75वां जन्मदिनः विकास भवन में लगाई प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिनः विकास भवन में लगाई प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी

Greater Noida News। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी विकास भवन परिसर गौतमबुद्धनगर में लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इसमें पीएम मोदीके जीवन के अहत पलों को दिखाया गया है।

विधायक दादरी तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ
प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक दादरी तेजपाल नागर ने फीता काटकर किया। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन अनुशासन, संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर गौरवशाली स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी युवाओं को प्रेरणा लेने का अवसर देती है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक बैठे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा है। इस प्रदर्शनी से आम नागरिक और विद्यार्थी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को करीब से जान सकेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, विकास भवन के अधिकारी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां, जानिए शहर में क्या हो रहा बदलाव

यहां से शेयर करें