Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां, जानिए शहर में क्या हो रहा बदलाव – जय हिन्द जनाब पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां, जानिए शहर में क्या हो रहा बदलाव – जय हिन्द जनाब

पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां, जानिए शहर में क्या हो रहा बदलाव

UP International Trade Show: यूपी इंटरनेशल ट्रेड शो को लेकर योगी सरकार उत्साहित है। ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित एक्स्पो सेंटर में ट्रेड शो की तैयारियां तेजी से की जा रही है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की कोई चूक ना रहे। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) करेंगे। मालूम हो कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के विकास की गाथा सुनाता नहीं है बल्कि दिखाता है।

पीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, प्राधिकरण और तमाम सरकारी मशीनरी दिन रात एक कर रही है। पीएम मोदी यहाँ उद्यमियों से भी रू ब रू होंगे। उसके अलावा देखेंगे कि यूपी ने कितनी तरक्की की है। वैसे तो प्रधानमंत्री खुद भी यूपी के वाराणसी से लोकसभा में आते हैं लेकिन ट्रेड सो में यूपी सरकार बता रही है प्रदेश में कितना विकास हो रहा है और उद्योग लगाने के लिए कितना माहौल दिया जा रहा है। यहाँ नोएडा, ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी प्राधिकरण और विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे। बड़ी बड़ी औद्योगिक इकाइयों भी अपने प्रोडक्ट्स का यह प्रदर्शन करेंगी।

 

यह भी पढ़ें: iPhone 17 सीरीज और iPhone Air की भारत में धूम, एपल स्टोर पर लगी भीड़

यहां से शेयर करें