Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भाजपा की सदस्यता शुरू होते ही सपा ने भी युवाओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता, नोएडा में चलाया अभियान – जय हिन्द जनाब भाजपा की सदस्यता शुरू होते ही सपा ने भी युवाओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता, नोएडा में चलाया अभियान – जय हिन्द जनाब

भाजपा की सदस्यता शुरू होते ही सपा ने भी युवाओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता, नोएडा में चलाया अभियान

नोएडा । समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के द्वारा डिग्री कॉलेज सेक्टर-39 में अभियान चला कर छात्र, युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई । नोएडा महानगर छात्र सभा द्वारा सोमवार को समाजवादी पार्टी नोएडा के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्टर 39 ,डिग्री कॉलेज में छात्र नौजवान  पीडीए जागरूकता अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।तथा छात्रों के बीच पर्चा वितरण का भी कार्यक्रम किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टरआश्रय गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। 3 सितंबर को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में शिविर लगाकर संपर्क तथा पर्चा वितरण किया जाएगा, 4 सितंबर को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से सुझाव लेकर संकल्प पत्र भरवाए जायेगा ,5 सितंबर को छात्र सम्मेलन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, 6 सितंबर को विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुना जाएगा ,7 सितंबर को छात्राओं एवं युवाओं की राजनीति में भूमिका के ऊपर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा ,10 सितंबर को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने का काम किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विकास यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में अनुराग सिंह, दिव्यांशु यादव, सुमित अंबावता,कवित गुर्जर, अभय यादव, मनोज प्रजापति, आसिफ अंसारी, बिजेंद्र यादव, संजय यादव, सौरभ चौहान, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़े : भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अमित शाह ने पार्टी को बताया दुनिया में अनूठी

यहां से शेयर करें