Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Accident News: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे वाहन को मारी टक्कर, 7 की मौत Accident News: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे वाहन को मारी टक्कर, 7 की मौत

Accident News: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे वाहन को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

Accident News:

Accident News: जींद के नरवाना के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार नरवाना के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है, जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Accident News:

पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव से करीब 15 लोग सोमवार शाम को एक कार से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार गड्ढे में गिर गई और पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और नरवाना थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

राहगीरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर सहायता की कोशिश की, लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पाकर नरवाना थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 50 वर्षीय रुक्मणी, 35 वर्षीय कामिनी, 55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत, और 50 वर्षीय मुक्ति शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Accident News:

यहां से शेयर करें