वेलकम थाना पुलिस ने हत्याकांड का भंडाफोड़ कर चार आरोपी पकड़े

New Delhi news  वेलकम थाना पुलिस ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास मिले शव के मामले का खुलासा करते हुए एक किशोर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 23 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर पहचान कराई तो मृतक की शिनाख्त अकील अहमद निवासी जे.जे. कॉलोनी, वेलकम के रूप में हुई।
एसएचओ इंस्पेक्टर रुपेश खत्री के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस पूछताद में आरोपियों की पहचान इमरान उर्फ चिकना , फैजान उर्फ काला साहिल उर्फ जाकिर उर्फ बोना और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के दिन उन्होंने मृतक से माचिस मांगी थी। मना करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए थे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें