New Delhi news सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के रंजीत नगर थाना पुलिस ने 70 वर्षीय महिला से मारपीट और अभद्रता के मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
केंद्रीय जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को रंजीत नगर थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला से उसके घर में मारपीट की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत एसवीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया और मेडिकल परीक्षण कराया।
पीड़िता की बेटी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता भी की है। इसके बाद दोबारा मेडिकल जांच कराई गई तो रिपोर्ट में यौन अपराध की पुष्टि हुई।
पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घटना के समय घर में आता-जाता दिखाई दिया। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताद में आरोपी की पहचान मुकेश निवासी बलजीत नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 9 अप्रैल को पानी मांगने के बहाने महिला के घर गया था और उसे अकेला देखकर वारदात की योजना बनाई। 11 अप्रैल को वह जबरन घर में घुसा, महिला के साथ मारपीट की और यौन अपराध को अंजाम दिया।
New Delhi news

