Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the custom-migrator domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/jaihindjanab/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the all-in-one-wp-migration domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/jaihindjanab/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा

सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन, 218 छात्रों ने हासिल की प्रथम श्रेणी

Ghaziabad news  सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया।
विद्यालय की छात्रा  राधिका त्यागी ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। पार्थ श्रीवास्तव और ईशान गर्ग  ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि  शिवम दमानी 96.75 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कला संकाय में राधिका त्यागी ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में पार्थ श्रीवास्तव और ईशान गर्ग ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि वाणिज्य संकाय में सिद्धार्थ शर्मा ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विषयवार प्रदर्शन में अंग्रेजी, गणित, मनोविज्ञान, पेंटिंग और बिजनेस स्टडीज जैसे विषयों में कई छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि वर्ष 2025-2026 में कुल 218 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जबकि 656 से अधिक विषयगत विशिष्ट अंक (75 फीसदी से अधिक) हासिल किए हैं।
विद्यालय के चेयरमैन  डॉ. सुभाष जैन  ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
वाइस चेयरमैन नमन जैन ने कहा परिणाम विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम हैं।
प्रबंधक एवं डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रणव जैन ने कहा कि परिणाम विद्यार्थियों के अनुशासन और निरंतर मेहनत का उदाहरण हैं।
प्रधानाचार्या  डॉ. गीता जोशी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें