82 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 फीसदी से अधिक अंक

Ghaziabad news  शास्त्रीनगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल के छात्र व छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।
स्कूल प्रवक्ता नेहा चौधरी और पूर्णिमा चौधरी ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने तीनों संकायों विज्ञान, वाणिज्य एवं कला में शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग में आराध्या भारद्वाज और कला वर्ग में सिद्धि जैन ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।
वहीं अंशिका यादव और देविषी मित्तल ने भी संयुक्त रूप से 99 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य वर्ग में गीतिका गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष कुल 82 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का फल है।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें