224 सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक, जुलाई में हर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट

New Delhi news  दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले ने बाल सुरक्षा जागरूकता माह के तहत बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए सजग (सेंसिटाइजेशन एंड अवेयरनेस फॉर अ ज्यूडिशियस, अवेयर एंड गार्डेड जेनरेशन) पहल का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस अभियान के तहत जुलाई माह में रोहिणी जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र के एक चयनित स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही समन्वय बैठक में 224 सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रमुखों ने भाग लिया।
पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत बच्चों को साइबर सुरक्षा, नशे से बचाव, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, हिम्मत प्लस ऐप, आत्मरक्षा, काउंसिलिंग, नैतिक मूल्यों और भावनात्मक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके लिए रोहिणी पुलिस की परसेप्शन मैनेजमेंट सेल, साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स यूनिट और स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट की टीमें प्रतिदिन चयनित स्कूलों में जागरूकता सत्र आयोजित करेंगी।
अभियान के तहत एक विशेष ह्यसजग जागरूकता वाहनह्ण भी तैयार किया जा रहा है, जो स्कूलों, पार्कों, झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर आॅडियो-वीडियो प्रस्तुति, लघु फिल्में, कॉमिक्स और संवादात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को जागरूक करेगा।
दिल्ली पुलिस और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास का हिस्सा हैं पहल
रोहिणी पुलिस का कहना है कि यह पहल दिल्ली पुलिस और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को उभरते खतरों के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक के रूप में तैयार करना है।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-1 सतीश कुमार ने की, जबकि शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।

New Delhi news

 

यहां से शेयर करें