डॉ. अजय राणा बनी अपर निदेशक, आगरा जिला अस्पताल की कमान

नोएडा। नोएडा जिला अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूता विशेषज्ञ डॉ. अजय राणा की अपर निदेशक पद पर पदोन्नति के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने उन्हें आगरा के जिला चिकित्सालय में प्रमुख अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग की सचिव रितु माहेश्वरी ने प्रदेश के 31 चिकित्साधिकारियों की सूची जारी की। उन्होंने सभी अधिकारियों को नई तैनाती वाले स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

साढ़े चार वर्ष से नोएडा में थे सेवारत

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अजय राणा जिला अस्पताल नोएडा में करीब साढ़े चार वर्षों से सेवाएं दे रहे थी । जून 2025 में तत्कालीन सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 30 जून को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के रूप में पदभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया।

अपर निदेशक पद पर हुए प्रमोट

डॉ. राणा को 29 जून 2026 को अपर निदेशक पद पर प्रमोट किया गया था। इसके बाद शनिवार को चिकित्सा अनुभाग की सचिव रितु माहेश्वरी ने उन्हें जिला अस्पताल आगरा में प्रमुख अधीक्षक पद का दायित्व सौंपा।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा बीटा-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

यहां से शेयर करें