नोएडा सेक्टर-20 में पुलिस मुठभेड़, स्नैचिंग के 2 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मेरठ निवासी सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा के पैर में गोली लगी। उसके साथी दानिश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों स्नैचिंग की कई घटनाओं में शामिल थे।

चेकिंग के दौरान भागे बदमाश

एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात पुलिस टीम डीएलएफ तिराहे के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग के सामने झाड़ियों के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सलमान के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर दानिश को भी दबोच लिया।

बरामदगी

पुलिस के मुताबिक बरामद सामान इस प्रकार है:

  • सलमान के पास से: .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 12,400 रुपए
  • दानिश के पास से: एक मोबाइल फोन और 2,000 रुपए
  • दोनों के पास से: एक अपाचे मोटरसाइकिल

बाइक दिल्ली से चोरी की निकली

जांच में सामने आया कि बरामद बाइक दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज चोरी के एक मामले से जुड़ी है।

आरोपियों की पहचान

सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा: निवासी समसु कॉलोनी, इंचौली क्षेत्र, मेरठ

दानिश: निवासी जिठोला नारंगपुर गांव, परीक्षितगढ़ क्षेत्र, मेरठ

यह भी पढ़ें: प्रियागोल्ड बिस्किट में मवेशियों का चारा, डोडला डेयरी के दूध में डिटर्जेंट

यहां से शेयर करें