नोएडा। उत्तर प्रदेश नोएडा के सेक्टर 8 स्थित ए-6 और 26 सन वॉइस (Sun Voice) कंपनी में आज उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काम रोककर हंगामा शुरू कर दिया। सुबह करीब साढे 9 बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब मौके पर पहुंचीं नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को प्रदर्शनकारी महिलाओं की भीड़ ने घेर लिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग यानी लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।


घटना का मुख्य कारण
कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों जिनमें अधिकांश महिला कर्मचारी शामिल हैं का आरोप है कि उनकी मेहनत के अनुरूप वेतन में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। हालांकि, प्रबंधन और आधिकारिक सूत्रों का कहना है किर..
ऽ सरकार द्वारा हाल ही में घोषित की गई नई वेतन वृद्धि (Minimum Wage Revision) को कंपनी में पहले ही लागू किया जा चुका है।
ऽ इसके बावजूद कर्मचारी अतिरिक्त बढ़ोतरी की मांग पर अड़े हुए थेए जिसके कारण विवाद शुरू हुआ।
पुलिस कमिश्नर का घेराव और कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंची थीं। वहां मौजूद उत्तेजित भीड़ ने उन्हें घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते महिला श्रमिकों ने उनके आगे पीछे भीड़ लगा ली।
हल्का बल प्रयोगरू सुरक्षा घेरे को प्रभावित होता देख और स्थिति को हाथ से निकलता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर.बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। फ्लैग मार्चरू घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव को देखते हुए एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार और एसीपी द्वितीय स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नोएडा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

वर्तमान स्थिति
खबर लिखे जाने तक कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। अधिकारी लगातार कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच मध्यस्थता कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून.व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सेक्टर 8 और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। अधिकारियों ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

