New Delhi news मंगोलपुरी थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 27 वर्षीय दीपक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित 1,350 क्वार्टर बोतल अवैध शराब बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को हेड कांस्टेबल लाडू राम, हेड कांस्टेबल मनजीत और कांस्टेबल दीप मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जी-ब्लॉक, मंगोलपुरी में पुलिस टीम ने कुछ भूरे रंग के गत्ते के डिब्बों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे मौके पर पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान रोहिणी निवासी दीपक (27) के रूप में हुई। गत्ते के डिब्बों की जांच करने पर उनमें अवैध शराब की बोतलें मिलीं। सभी बोतलों पर ह्यकेवल हरियाणा में बिक्री के लिएह्ण अंकित था। कुल 1,350 क्वार्टर बोतल बरामद होने पर उन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया गया।
इस संबंध में मंगोलपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से अवैध शराब की आपूर्ति के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
New Delhi news

