New Delhi news रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ह्लराखी का वादा, सुरक्षा का इरादाह्व विशेष अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक विजयंत गोयल आर्या ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शिक्षा, प्रवर्तन और प्रोत्साहन के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश देना रहा।
दिल्ली के विभिन्न प्रमुख चौराहों और यातायात बिंदुओं पर रोड सेफ्टी सेल, यातायात निरीक्षकों और सर्किल स्टाफ ने वाहन चालकों से संवाद किया। नियमों का पालन करने वाले जिम्मेदार वाहन चालकों की पुलिसकर्मियों ने सराहना की। महिला पुलिस अधिकारियों ने ऐसे वाहन चालकों की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा के वादे का प्रतीकात्मक संदेश दिया। इसके बदले वाहन चालकों को भविष्य में भी यातायात नियमों का पालन करने और सड़क अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।
शाहदरा सर्किल के चिंतामणि रेड लाइट, सीलमपुर रेड लाइट और मजनू का टीला चेक पोस्ट सहित कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने, लेन अनुशासन बनाए रखने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, नशे में वाहन नहीं चलाने तथा पैदल यात्रियों और अन्य कमजोर सड़क उपयोगकतार्ओं का सम्मान करने के प्रति जागरूक किया गया।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि रक्षाबंधन की भावना को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए लोगों को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक सड़क उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी केवल अपनी जान की रक्षा करना नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। ह्लरक्षाबंधन पर सिर्फ राखी नहीं, सुरक्षा का वादा भी—ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिंदगी सुरक्षित रखें।




New Delhi news

