New Delhi news विशेष पुलिस इकाई उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (स्पूनर), दिल्ली पुलिस ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नानकपुरा स्थित स्पूनर कार्यालय में बच्चों के लिए चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता का विषय ह्यमेरा भारत—विविधता में एकताह्ण रखा गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक के बच्चों ने तीन श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी चित्रकारी के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव, एकता और विविधता की भावना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और उपहार प्रदान किए गए। वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पुलिस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें देशभक्ति, समावेशिता और ह्यविविधता में एकताह्ण की भावना को बढ़ावा देना था।

New Delhi news

