लखनऊ में जनता दर्शन, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
CM Yogi Janta Darshan News
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
“घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा”
जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।” उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करना है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
CM Yogi Janta Darshan News

