CM Nayab Singh Saini : सोनीपत। सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एसएमडीए) की अहम बैठक में जिले के विकास के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। यह बैठक चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें शहरी ढांचे और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
CM Nayab Singh Saini :
बैठक में निर्माणाधीन नगर निगम भवन के कार्य में देरी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित एजेंसियों और कमेटी सदस्यों को समयसीमा का पालन न करने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विकास योजनाओं के तहत सेक्टर-4 स्थित स्टेडियम को आधुनिक रूप देने की घोषणा की गई है। करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से यहां बैडमिंटन, क्रिकेट, पिकलबॉल, लॉन टेनिस जैसी खेल सुविधाओं के साथ आधुनिक पवेलियन भी विकसित किया जाएगा।
CM Nayab Singh Saini :
इसके अलावा अकबरपुर बरोटा में 90 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, बड़वासनी से गोहाना रोड बाईपास होते हुए मुरथल रोड तक नहर आधारित पेयजल योजना के लिए सर्वे कराने, तथा सोनीपत और खरखौदा में पीपीपी मॉडल पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना को भी मंजूरी मिली।
बैठक में यमुना के मिमारपुर घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 16 करोड़ रुपये, गन्नौर में 77 करोड़ रुपये की लागत से पांच किलोमीटर लंबे बाईपास, और शहर में ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने से जुड़े कई प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
साथ ही गीता भवन से बस स्टैंड तक नई ड्रेनेज लाइन, पुलिस लाइन से बस अड्डे तक रेन वाटर लाइन की मरम्मत और पुरानी जल निकासी लाइनों के पुनर्निर्माण जैसे कार्यों पर भी सहमति बनी।
ऊर्जा बचत के लिए विभिन्न जल संयंत्रों पर लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा लिंक सड़कों के निर्माण, नई पेयजल लाइनें बिछाने और बस अड्डे के विकास जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
CM Nayab Singh Saini :

