कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने एचआरआईटी विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का किया शुभारंभ

Ghaziabad news कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और नई तकनीकों के माध्यम से युवाओं को कौशलयुक्त बनाना आवश्यक है।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग सुनील कुमार शर्मा ने दिल्ली-मेरठ रोड स्थित विश्वविद्यालय परिसर में वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। मेले में 80 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में विदेशी भाषाओं का ज्ञान युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए अवसर खोल सकता है।
कुलाधिपति अनिल अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मानव संसाधन को उद्योगों की जरूरत के अनुसार लगातार अपग्रेड करना होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 2010 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 873 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर हुई।
80 कंपनियों ने दिया रोजगार अवसर 
मेले में हमदर्द, आईटीसी, डॉ. रेड्डीज, टेक महिंद्रा, यामाहा इंडिया, शाही एक्सपोर्ट, मैकडोनाल्ड सहित लगभग 80 कंपनियों ने भाग लिया। अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये मासिक से लेकर 4 लाख रुपये वार्षिक पैकेज तक के आॅफर दिए गए।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें