Ghaziabad news उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी ने कहा कि सरकारी योजनाओं को लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यह हर अधिकारी की जिम्मेदारी है।
विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में शुक्रवार को विधानसभा की प्राक्कलन समिति की सभापति मुकेश चौधरी प्रथम उपसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
बैठक में समिति ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और बजटीय प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभापति ने निर्माण कार्यों को समयसीमा के भीतर, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सड़कों को गड्ढामुक्त, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त रखने पर जोर दिया गया। नगर निगम, जीडीए, जल निगम समेत अन्य विभागों को सफाई व्यवस्था मजबूत करने, कूड़ा निस्तारण, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और जल निकासी तंत्र सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। एसटीपी प्लांट की क्षमता बढ़ाने और आधुनिक मशीनों के उपयोग पर भी बल दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिलें में केंद्र और राज्य दोनों सरकार की योजनाओं लागू है। इन सभी योजनाओं का लाभ हर एक पत्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसका प्रचार प्रसार भी किया जाए। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह हर योजना से आम लोगों को अवगत कराए और उन्हें इसका लाभ भी दिलाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों के पुस्तकालयों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दुकानें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा, बिजली कटौती, किसानों के अनाज विक्रय और शराब ठेकों पर अराजकता का मुद्दा उठाया। वहीं, सदर विधायक संजीव शर्मा ने जल निगम की टंकियों के हैंडओवर और गंदे पानी की आपूर्ति का मामला रखा। जिलाधिकारी ने समिति के निदेर्शों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
ुबैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर लक्ष्मी राज सिंह, वीर विक्रम सिंह , शाहिद मंजूर के साथ ही अभय कुमार पाठक , उपेन्द्र नाथ मिश्र, विनय कुमार, अनुराग श्रीवास्तव , प्रवेश व सोहन लाल मौजूद रहे।
Ghaziabad news

