Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
होटल किराये पर लिया फिर थमा दिया फर्जी चेक, जाने अब क्या हुआ – जय हिन्द जनाब होटल किराये पर लिया फिर थमा दिया फर्जी चेक, जाने अब क्या हुआ – जय हिन्द जनाब

होटल किराये पर लिया फिर थमा दिया फर्जी चेक, जाने अब क्या हुआ

Noida Oyo Room case : कई महीनें तक होटल में कमरा लेकर रह रहे व्यक्ति ने जब भुगतान का समय आया तो फर्जी चेक देकर होटल का कमरा खाली कर दिया। इस मामले में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस व्यक्ति पर धारा 420,406,504,506 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नितिन पंत पुत्र सुरेशचन्द्र पंत निवासी डी 415 रेल विहार थाना इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद ने अपने साथियों के साथ होटल में कमरा किराये पर लेकर रहना शुरू किया। होटल का कमरा खाली करते समय 7,50,000 रूपये का किराया नकद न देनकर 7,75,000 रूपये का चैक दिया जब ये चैक बैंक में डाला तो बाउन्स हो गया। इस व्यक्ति ने किराया मांगने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देना। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसी समय से ये फरार चल रहा था। अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है।

यहां से शेयर करें