Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में एएनएम का कार्य बहिष्कार, नियमितीकरण की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन नोएडा में एएनएम का कार्य बहिष्कार, नियमितीकरण की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

नोएडा में एएनएम का कार्य बहिष्कार, नियमितीकरण की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर। जिले में संविदा पर कार्यरत एएनएम (ऑग्जिलियरी नर्स मिडवाइफ) ने अपनी नियमितीकरण की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में एएनएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक टीकाकरण सहित सभी विभागीय कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा।

लंबे समय से कर रही हैं मांग

सीएमओ कार्यालय पहुंची एएनएम ने बताया कि संविदा पर कार्यरत कर्मी लंबे समय से अपनी लंबित मांगों को लेकर शासन और विभाग का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस या सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। एएनएम के मुताबिक, कम वेतन और अधिक कार्यभार के कारण उनका जीवनयापन मुश्किल हो गया है, जिसके चलते वे संविदा से नियमितीकरण की मांग कर रही हैं।

टीकाकरण अभियान पर पड़ेगा असर

एएनएम ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का पूर्ण समाधान नहीं होता, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान न तो नियमित टीकाकरण कार्य किया जाएगा और न ही किसी अन्य विभागीय गतिविधि में हिस्सा लिया जाएगा। एएनएम ने यह भी बताया कि वे लखनऊ में आंदोलनरत अन्य एएनएम कर्मियों के समर्थन में भी खड़ी हैं।

जल्द कार्रवाई की मांग

एएनएम ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपील की है, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की असुविधा न हो और कर्मी जल्द से जल्द अपने काम पर लौट सकें।

यह भी पढ़ें: संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सर्वोपरि, सामाजिक संस्थाएं राजनीतिकरण से बचें, गौरव सिंघल

यहां से शेयर करें