Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जारचा पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, तमंचा और चोरी की बाइक भी जब्त जारचा पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, तमंचा और चोरी की बाइक भी जब्त

जारचा पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, तमंचा और चोरी की बाइक भी जब्त

ग्रेटर नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की जारचा थाना पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें 17 पानी की मोटर/समरसिबल, 21 पानी के पंखे, 20 एल्युमिनियम आर्मेचर, दो मोटर राउटर, साढ़े चार किलोग्राम तांबे का तार और पांच किलोग्राम नट-बोल्ट शामिल हैं। इसके अलावा चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा .315 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशनपुर (थाना दनकौर) निवासी दिपांशु पुत्र मेघराज के रूप में की है, जो वर्तमान में रेलवे रोड, दादरी में रह रहा था। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है।

खेतों में लगी मोटरों को बनाता था निशाना

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर दिन में गांवों और सुनसान इलाकों में लगे ट्यूबवेल व पानी की मोटरों की रेकी करता था। इसके बाद रात के समय औजारों की मदद से मोटर, समरसिबल और पंखे चुरा लेता था। चोरी के सामान से एल्युमिनियम, धातु के पुर्जे और तांबे का तार निकालकर उन्हें बेच दिया जाता था।

दो पुराने मामलों का भी हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 28 फरवरी 2026 को सलारपुर कलां में चार पानी की मोटर चुराई थीं, जिसका मुकदमा जारचा थाने में दर्ज था। इसके अलावा 16 अगस्त 2026 को दादूपुर खटाना में नलकूप से 7.5 एचपी की बिजली मोटर चोरी का मामला भी दर्ज हुआ था। दोनों मामलों के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। गोपनीय सूचना के आधार पर 18 सितंबर 2026 को जारचा पुलिस ने सैंथली स्थित मढ़ैय्या तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी की बाइक और अवैध हथियार भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल (नंबर UP16DL7838), .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चोरी में इस्तेमाल औजार भी बरामद किए।

थाने में दर्ज हैं तीन मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जारचा थाने में चोरी व अवैध हथियार से जुड़े कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं — अपराध संख्या 041/2026 और 141/2026 में बीएनएस धारा 303(2)/117(2), तथा अपराध संख्या 163/2026 में बीएनएस धारा 117(2)/117(5) व आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी और अन्य चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: “मिशन सहयोग” से मिले गुम मोबाइल, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बरामद किए ₹ लाखों के स्मार्टफोन

यहां से शेयर करें