Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत 4 लाख से अधिक पौधों का रोपण, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश नोएडा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत 4 लाख से अधिक पौधों का रोपण, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नोएडा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 4 लाख से अधिक पौधों का रोपण, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग द्वारा रविवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सेक्टर-32 ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-93 तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए हरित और स्वच्छ नोएडा के संकल्प को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने पौधरोपण कर नागरिकों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, श्रवण चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नोएडा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह, महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा, डीडी अंकित सेंगर, प्रशांत कुमार तथा अन्य अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, सेक्टरवासियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत इस वर्ष नोएडा क्षेत्र में चार लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह उपलब्धि शहर को हराभरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने घरों, पार्कों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर ‘हरित नोएडा’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

 

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा को हराभरा बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी: सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, 1.90 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

यहां से शेयर करें