Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Earthquake: वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला देश Earthquake: वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला देश

Earthquake: वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला देश, राजधानी काराकास में कई इमारतें क्षतिग्रस्त

Earthquake: 

Earthquake:  नई दिल्ली। दक्षिण अरिमेकी देश वेनेजुएला बुधवार शाम एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा। रिक्टर पैमाने पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों ने राजधानी काराकास समेत कई क्षेत्रों में भारी दहशत फैला दी। कई इमारतों को नुकसान पहुंचने और कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था। इसका केंद्र कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन शहर के पश्चिम में और राजधानी काराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई। पहले झटके के कुछ ही मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया। इसका केंद्र मोरोन से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई।

Earthquake: 

भूकंप के तेज झटकों के कारण राजधानी काराकास में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई इमारतें जोर-जोर से हिलने लगीं, जिसके बाद लोग अपने घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। कुछ स्थानों पर इमारतों की दीवारें गिर गईं, जिससे अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान सड़क से दिखाई देने लगा। शहर के दो प्रमुख इलाकों में धूल के बड़े-बड़े गुबार उठते देखे गए, जिससे नुकसान की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भूकंप के बाद अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया। अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने बताया कि भूकंप के झटके देश के कई राज्यों में महसूस किए गए हैं। उन्होंने कहा कि काराकास के अल्तामीरा इलाके में घरों और इमारतों के ढहने जैसी चिंताजनक घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का आकलन कर रहा है और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

Earthquake:

काबेलो ने नागरिकों से अपील की कि वे फिलहाल खुले स्थानों पर ही रहें, क्योंकि भूकंप के बाद आफ्टरशॉक आने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले से क्षतिग्रस्त इमारतों को बाद के झटकों से और नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भूकंप में कुछ लोग घायल हुए हैं, हालांकि हताहतों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

गृह मंत्री ने वाहन चालकों से सड़कों को खाली रखने और एंबुलेंस तथा अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने की अपील की। सरकारी टेलीविजन पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहत और बचाव एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने, एक-दूसरे के संपर्क में रहने तथा अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है।

Earthquake:

विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी अधिक तीव्रता के लगातार दो भूकंपों के बाद आने वाले दिनों में आफ्टरशॉक महसूस किए जा सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Earthquake:

यहां से शेयर करें