Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा पुलिस की डायल-112 बेड़े में 25 नए वाहन शामिल, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिखाई हरी झंडी – जय हिन्द जनाब नोएडा पुलिस की डायल-112 बेड़े में 25 नए वाहन शामिल, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिखाई हरी झंडी – जय हिन्द जनाब

नोएडा पुलिस की डायल-112 बेड़े में 25 नए वाहन शामिल, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिखाई हरी झंडी

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से डायल-112 सेवा के 25 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को डीजीपी मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जो आपातकालीन प्रतिक्रिया और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। कमिश्नर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वाहन सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित हैं और सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेगी।

इनमें से 10 वाहन नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र को कवर करेंगे, जबकि एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा के लिए चार वाहन विशेष रूप से आवंटित किए गए हैं। कमिश्नर सिंह ने दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट के अगले महीने शुरू होने के मद्देनजर लिंकिंग रोड्स और हाईवे सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। इन इलाकों में मोबाइल पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की गई है, जहां पहले पहुंच में कमी थी।

जेवर एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के सवाल पर कमिश्नर ने पुष्टि की कि पहले से ही तीन नई चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। इन चौकियों को वाहन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि एयरपोर्ट की विस्तृत परिधि और बाहरी सीमाओं पर मोबाइल पेट्रोलिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा, “लिंकिंग रोड्स पर अतिरिक्त वाहनों से सुरक्षा व्यवस्था और सशक्त होगी।” यह पहल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के लिए राहत की साबित होगी, खासकर जेवर एयरपोर्ट के चालू होने के साथ बढ़ते यातायात और पर्यटकों की आमद को देखते हुए। पुलिस विभाग ने डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी वकील की पोशाक में अदालत पहुंचीं, पोस्ट-पोल हिंसा मामले में की पैरवी

यहां से शेयर करें