Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यीडा सिटी में ट्रांसपोर्ट नगर नवबंर में संभव....बनाने की मांग ने पकडा जोर – जय हिन्द जनाब यीडा सिटी में ट्रांसपोर्ट नगर नवबंर में संभव....बनाने की मांग ने पकडा जोर – जय हिन्द जनाब

यीडा सिटी में ट्रांसपोर्ट नगर नवबंर में संभव….बनाने की मांग ने पकडा जोर

यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण क्षेत्र याऩि यीडा सिटी में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग ने पकडा जोर पकड रही है। इस क्रम में नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल चैधरी वेदपाल सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरूणवीर सिंह से मिला। मोर्चा के अध्यक्ष चैधरी वेदपाल सिंह ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र जिसमे औद्योगिक के साथ साथ फिल्म सिटी,रिहायसी सेक्टर, मॉल, मार्केट आदि को बसाया जाएगा इन सब में ट्रांसपोर्ट की बहुत आवश्यकता है को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर को जल्दी से जल्दी बसाने की मांग की। जिसमे डा. अरुणवीर सिंह ने सेक्टर 33 जोकि औद्योगिक क्षेत्र व एयर पोर्ट के नजदीक है में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की बात कही और आश्वासन दिया कि नवंबर माह की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लेकर ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के लिए कार्यवाई शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जेवर में बहुत तेजी से कार्य आगे बढ़ रहा है उसको देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर प्राथमिकता से बसाया जाएगा।।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से चैधरी वेदपाल सिंह, महावीर नागर,आजाद भाटी,शिव कुमार गुर्जर आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद थे

यहां से शेयर करें