Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
औद्योगिक भूखण्डों से हटाया अतिक्रमण, उधमियों में खुशी – जय हिन्द जनाब औद्योगिक भूखण्डों से हटाया अतिक्रमण, उधमियों में खुशी – जय हिन्द जनाब

औद्योगिक भूखण्डों से हटाया अतिक्रमण, उधमियों में खुशी

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-10 के आठ उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए शीघ्र ही जमीन मिल जाएगी। इन भूखंडों पर अवैध कब्जे को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को हटा दिया है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल -7 ने करीब 21 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इसकी कीमत करीब 65 करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि इकोटेक -10 में 8 औद्योगिक भूखण्डों पर अवैध कब्जा हो रखा था। कालोनाइजर अवैध कालोनी व ईट भट्टे द्वारा अवैध अतिक्रमण के कारण ये उद्यमी उद्योग नहीं लगा पा रहे थे। प्राधिकरण के वर्क सर्किल सात के वरिष्ठ प्रबंधक आरए गौतम के नेतृत्व में बुधवार को प्रबंधक प्रभात शंकर व अमित कुमार सहायक प्रबंधक सहित पूरी टीम ने प्राधिकरण व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे को ढहा दिया। आठ बुल्डोजर व पॉकलेन मशीन से करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में 21 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई। इसकी कीमत करीब 65.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। सलिल यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटने से आवंटियों को प्लॉटों पर शीघ्र पजेशन मिल सकेगा। वे अपनी औद्योगिक इकाई लगा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अतिक्रमण को हटाने का अभियान जारी रहेगा।

यहां से शेयर करें