Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शो में जब सोनाक्षी ने रशिद किए थप्पड – जय हिन्द जनाब शो में जब सोनाक्षी ने रशिद किए थप्पड – जय हिन्द जनाब

शो में जब सोनाक्षी ने रशिद किए थप्पड

वैसे तो दंबग में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का डायलाॅग है कि थप्पड से नही प्यार से डर लगता है जी। लेकिन लाइव शो में सोनाक्षी ने काॅमेडियन को थप्पड रशिद कर दिये। जल्द ही वे अपनी नई बॉलीवुड फिल्म डबल एक्सएल में नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में सोनाक्षी एक जाने माने कॉमेडियन को तमाचा जड़ती नजर आ रही हैं। आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या हुआ जो सोनाक्षी ने ऑन गोइंग शो में कॉमेडियन थप्पड़ रसीद कर दिया। दरअसल, ये वीडियो क्लिप ।उं्रवद के मिनी टीवी शो ‘केस तो बनता’ का है। इस शो में सोनाक्षी कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा का हिस्सा बनीं।

 

वेब शो ‘केस तो बनता है’ का नया टीजर जारी हुआ है। इस टीजर में सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर रितेश देशमुख और वरुण शर्मा इस कोर्टरूम ड्रामा शो में दिखाई दे रहे हैं। टीजर में सोनाक्षी पर कॉमेडियन कई जुमले कसते नजर आ रहे हैं। टीजर में जैसे ही कॉमेडियन पारीतोश त्रिपाठी उनकी डेब्यू फिल्म दबंग का डायलॉग बोलते हैं एक्ट्रेस इसके जवाब में कहती हैं, नहीं लगता डर…तो लो फिर ये कहकर जोरदार तमाचा कॉमेडियन के मुंह पर जड़ देती हैं। दरसल ऐसा सोनाक्षी नाराजगी में नहीं बल्कि ये शो का हिस्सा था।
शो के माहौल को और खुशनुमा बनाने के लिए करती हैं।

यहां से शेयर करें