Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा 6 छात्रों व 1 शिक्षक की मौत – जय हिन्द जनाब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा 6 छात्रों व 1 शिक्षक की मौत – जय हिन्द जनाब

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा 6 छात्रों व 1 शिक्षक की मौत

लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के पास रोडवेज की बस ने 7 लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि इनमें से 6 छात्र थे जबकि एक टीचर था। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी गाड़ी खराब होने के बाद एक्सप्रेस-वे पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से इन्हें कुचल दिया। सभी लोग संत कबीर नगर के बताए जा रहे हैं।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मदद का ऐलान

हादसे के बाद सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हज़ार रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। बता दें कि हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने प्रभा देवी विद्यालय, संत कबीर नगर के 6 बी.टी.सी. छात्रों तथा एक शिक्षक की दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रकरण की एफ.आई.आर दर्ज करने, हादसे के घायलों का समुचित उपचार कराने तथा छात्र दल के शेष सदस्यों के लिए वैकल्पिक व्यस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं।

 

यहां से शेयर करें