Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उत्तर प्रदेश के उद्योग को वैश्विक मंच देने की तैयारी पूरी, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उद्योग को वैश्विक मंच देने की तैयारी पूरी, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के उद्योग को वैश्विक मंच देने की तैयारी पूरी, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

UP International Trade Show:

UP International Trade Show: गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच देने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2025 का मंच तैयार है। गुरुवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। उद्यमियों को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री अलग-अलग स्टॉल पर भी जाएंगे। जिला प्रशासन और औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम तैयारी का जायजा लेने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने एक्सपो मार्ट पहुंचकर तैयारी का निरीक्षण किया। उसके बाद वह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय स्थित अतिथि गृह में गए। मुख्यमंत्री रात को यहीं पर रूकेंगे। सुबह वह प्रधानमंत्री की आगवानी के लिए 9 बजे के करीब एक्सपो मार्ट पहुंच जाएंगे।

UP International Trade Show:

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता कर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह 9:30 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएंगे। प्रदर्शनी में शामिल उद्यमियों से प्रधानमंत्री बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री का उद्यमियों के साथ एक फोटो सत्र भी रहेगा। इसमें गौतमबुद्धनगर के उद्यमियों को भी शामिल होने का मौका मिल सकता है। कुछ प्रमुख उद्यमियों के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से इसके लिए अंतिम रूप से सहमति नहीं मिली है। उनका कहना है कि एक्सपो मार्ट के 10 हॉल में यह प्रदर्शनी चलेगी। करीब 2500 कंपनियां यहां अपनी सेवाओं से संबंधित स्टाल लगाएंगी और प्रदर्शित करेंगी।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके अनुसार ट्रेड शो-2025 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निषेधाज्ञा जारी की गई है। आदेश के मुताबिक गुरुवार को विशिष्ट अतिथियों के आगमन के चलते सुरक्षा कारणों से ड्रोन, गुब्बारे, रिमोट संचालित माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडर आदि उड़ाने पर 24 घंटे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निषेधाज्ञा बुधवार की मध्यरात्रि से प्रभावी होकर गुरुवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

वहीं इंटरनेशनल ट्रेड शो के कंट्री पार्टनर रूस की कंपनियों का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंच गया है। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और प्रेरणा सिंह नेे प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टी मॉडल लाजिस्टिक हब और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने निवेश की इच्छा जताई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। उन्होंने एक्सपो मार्ट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ पूरी तैयारी की समीक्षा की। उसके बाद वह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में गए। वहां पर वह यहां के विभिन्न उद्यमियों और जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से बातचीत करेंगे। अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शाम को ही एक्सपो मार्ट में तैयारियों का जायजा लिया। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने इससे पहले तैयारियों का निरीक्षण और समीक्षा की।

UP International Trade Show:

वेदवती ने रावण को श्राप देकर कहा, अगले जन्म में मैं ही तेरी मृत्यु का कारण बनूंगी

यहां से शेयर करें