Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कोविड में अनाथ हुए एवं मजदूरों के बच्चों हर महीने हवाई जहाज में घूमा रही यूपी सरकार – जय हिन्द जनाब कोविड में अनाथ हुए एवं मजदूरों के बच्चों हर महीने हवाई जहाज में घूमा रही यूपी सरकार – जय हिन्द जनाब

कोविड में अनाथ हुए एवं मजदूरों के बच्चों हर महीने हवाई जहाज में घूमा रही यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कलयाण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के साथ साथ कोविड में अनाथ हुए एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों को हवाई जहाज से घूमाने की यूपी सरकार ने शुरूआत की है। मेरठ मण्डल के जिले बुलन्दशहर के ग्राम कौन्दु तहसील सिकन्द्राबाद स्थित अटल आवासीय विद्यालय के संचालन एवं मेंनटेनेस के लिए गठित मण्डल स्तर की समिति की बैठक आयुक्त, मेरठ मण्डल मेरठ की अध्यक्षता में दिनांक 6 फरवरी 2026 को सम्पन्न हुईं। बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की गहन समीक्षा की गयी। इस दौरान उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद क्षेत्र अनुराग मिश्रा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विद्यालय के बच्चों को प्रत्येक माह एक्सपोजर विजिट करायी जा रही है। जिसमें खुर्जा के सीजीसीआरआई व फन जू ट्वाएज इण्डिया ग्रेटर नोएडा का भ्रमण कराया जा चुका है। इसके साथ ही विभिन्न उत्सवों को धूमधाम से विद्यालय में मनाये जाने के निर्देश दिये गये। शासन स्तर पर भवन अनुरक्षण के लिए अतिरिक्त निर्माण कार्य आदि के सम्बन्ध में जो प्रस्ताव भेजे गये हैं, उनपर नियमित समन्वय के लिए कहा गया। साथ ही विगत बैठक से लेकर वर्तमान बैठक तक विभिन्न मदों में जो व्यय किया गया उसका समिति द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त अनुमोदन किया गया। फेसेलिटी मैनेजमेण्ट, आईटी, फर्नीचर आदि की बिडों पर अद्यतन स्थिति से समिति को अवगत कराया गया।

2026-27 की प्रवेश परीक्षा में बढौतरी
आयुक्त के स्तर से अटल आवासीय विद्यालय के लिए आगामी सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा में विगत वर्षों से कई गुना अधिक परीक्षाार्थियों को आवेदन पत्र भरवाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 15.02.2026 तक व्यापक अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये। ताकि मण्डल के अधिकाश पात्र श्रमिकों के बच्चे इस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का लाभ लेने के लिए समुचित अवसर प्राप्त कर सकें। वहीं, मेरठ मण्डल में 1036 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके सापेक्ष वर्तमान में 2978 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें से त्रुटियों को निवारित करते हुए 1267 आवेदन ऑनलाइन फीड किये जा चुके हैं। निर्देश दिये गये कि पात्रता सूची पर सम्बन्धित विकास खण्डों, नगर पालिकाओं से सहयोग लेकर अधिकाधिक आवेदन पत्र 15 फरवरी, 2026 तक करा दिये जायें। ताकि दिनांक 8.3.2026 को होने वाली प्रवेश परीक्षा में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

बच्चों को इन स्थानों पर घूमाया जा रहा
आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि इन बच्चों को प्रधानमंत्री संग्राहलय, नेशनल म्यूजियम, आर्ट गैलरी जैसे स्थानों का भ्रमण कराया जाना तार्किक होगा, जिससे बच्चे देश की कला एवं संस्कृति से भली भांति परिचित हो सकें। समिति को अवगत कराया गया कि प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालय के प्रत्येक मण्डल से प्रत्येक 2 बच्चे 1 छात्र 01 छात्रा को वर्तमान में प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश शासन डा० एमकेएस सुन्दरम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एक्सपोजर विजिट के लिए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बैंगलौर ले जाया गया है।

यहां से शेयर करें