Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Breaking: शिव नदार स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्स में मचा हड़कंप – जय हिन्द जनाब Noida Breaking: शिव नदार स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्स में मचा हड़कंप – जय हिन्द जनाब

Noida Breaking: शिव नदार स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्स में मचा हड़कंप

Noida Breaking: नोएडा के सेक्टर 168 स्थित शिव नादर स्कूल के साथ कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकरी का मामला सामने आया है। पेरेंट्स के बीच हड़कंप मच गया। निजी स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली है। जैसे ही ई मेल आया तभी स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इस गंभीर घटना के तत्काल बाद, डीसीपी यमुना प्रसाद के निर्देश पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। विभिन्न थानों से पुलिस बल, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीमों को तुरंत प्रभावित स्कूलों में भेजा गया है। इन विशेष टीमों द्वारा स्कूलों के परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे का पता लगाकर उसे निष्क्रिय किया जा सके।

डीसीपी बोलें, धमकी के बाद पुलिस जांच में जुटी
डीसीपी यमुना प्रसाद का कहना है कि धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच के लिए साइबर सेल की टीम भी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। यह टीम ई-मेल कहा से भेजा गया है पता लगाने, भेजने वाले की पहचान करने और इसके पीछे की मंशा को समझने का प्रयास कर रही है। इस तकनीकी जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि क्या यह कोई वास्तविक खतरा है या केवल एक अफवाह फैलाने का प्रयास। पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है और किसी भी प्रकार की चूक से बचना चाहती है।

अफवाहों पर ध्यान न दें
डीसीपी यमुना प्रसाद ने जनता को आश्वस्त किया है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। जिन स्थानों पर चेकिंग की जा रही है, वहां पूर्णतः शांति व्यवस्था स्थापित है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की कड़ी अपील की गई है। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि इस प्रकार पहले डीपीएस समेत कई स्कूलों को धमकी मिल चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: अपराध नियंत्रण में दिल्ली पुलिस की तकनीक आधारित रणनीति कारगर

यहां से शेयर करें